Prateek Yadav: मार्च में आइसलैंड ट्रिप की तस्वीरें हुई थीं वायरल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार। समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक के निधन की खबर के साथ ही अब कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जिससे यह मामला गहराता जा रहा है।
UP Politics Breaking: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन
Prateek Yadav: मार्च में आइसलैंड ट्रिप की तस्वीरें हुई थीं वायरल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार
तड़के बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार तड़के अचानक उनकी हालत काफी गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
शरीर पर चोट के निशान: पोस्टमार्टम के आदेश
इस हाई-प्रोफाइल मौत में उस वक्त मोड़ आ गया जब सूत्रों के हवाले से खबर आई कि प्रतीक यादव के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।मौत की संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है।चार वरिष्ठ डॉक्टरों की एक विशेष टीम गठित की गई है, जो पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया को अंजाम देगी। इस रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।
प्रशासनिक फेरबदल: बरही तहसीलदार आदित्य प्रकाश द्विवेदी को मिला नगर परिषद CMO का अतिरिक्त प्रभार।
अनबन की खबरों के बीच ‘आइसलैंड ट्रिप’ की यादें
प्रतीक यादव अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव के साथ रिश्तों को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन और तलाक की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, इसी साल मार्च में प्रतीक ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए अपनी बेटी और पत्नी के साथ आइसलैंड की तस्वीरें शेयर की थीं। उन तस्वीरों में परिवार स्विमिंग पूल में मस्ती करता नजर आ रहा था, जिसे देख लगा था कि दूरियां मिट चुकी हैं।
सदमे में सैफई परिवार
प्रतीक यादव के अचानक चले जाने से पूरा यादव कुनबा शोक में डूबा है। अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और अपर्णा यादव समेत परिवार के सभी सदस्य अस्पताल और घर पर मौजूद हैं। सपा समर्थकों और राजनीतिक हस्तियों का तांता लगना शुरू हो गया है।

