Latest

UP Politics Breaking: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन

UP Politics Breaking: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन। उत्तर प्रदेश की राजनीति के सबसे बड़े परिवारों में से एक, ‘मुलायम परिवार’ से इस वक्त की बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

UP Politics Breaking: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन

अस्पताल पहुंचे परिजन प्रतीक यादव के निधन की सूचना मिलते ही अस्पताल में उनके साले और अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट समेत परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे। प्रतीक यादव की पत्नी और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव और भाई अखिलेश यादव समेत पूरे परिवार में इस खबर के बाद मातम छाया हुआ है।

फिटनेस फ्रीक थे प्रतीक महज 38 साल की उम्र में प्रतीक यादव का चले जाना हर किसी के लिए चौंकाने वाला है। प्रतीक अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते थे और जिम व बॉडीबिल्डिंग के प्रति काफी समर्पित रहते थे। हालांकि, बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, लेकिन उनकी मौत का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

अंतिम संस्कार की तैयारियां फिलहाल अस्पताल की ओर से औपचारिक रिपोर्ट का इंतजार है। प्रतीक यादव के निधन की खबर फैलते ही राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के सपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।

Back to top button