प्रशासनिक फेरबदल: बरही तहसीलदार आदित्य प्रकाश द्विवेदी को मिला नगर परिषद CMO का अतिरिक्त प्रभार।
प्रशासनिक फेरबदल: बरही तहसीलदार आदित्य प्रकाश द्विवेदी को मिला नगर परिषद CMO का अतिरिक्त प्रभार।नगर परिषद बरही की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, अब बरही तहसीलदार आदित्य प्रकाश द्विवेदी को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ नगर परिषद बरही के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रशासनिक फेरबदल: बरही तहसीलदार आदित्य प्रकाश द्विवेदी को मिला नगर परिषद CMO का अतिरिक्त प्रभार।
क्यों बदली गई व्यवस्था?
दरअसल, बरही के प्रभारी सीएमओ श्री रामशिरोमणि त्रिपाठी स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर हैं। उन्हें 11 अप्रैल से 8 मई तक का अवकाश स्वीकृत किया गया है। उनकी अनुपस्थिति में पहले यह प्रभार कैमोर नगर परिषद के सीएमओ मनीष परते को दिया गया था। लेकिन अब प्रशासनिक कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने व्यवस्था में बदलाव किया है और स्थानीय तहसीलदार को ही यह जिम्मेदारी सौंप दी है।
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। तहसीलदार आदित्य प्रकाश द्विवेदी अब तहसील के साथ-साथ नगर परिषद के विकास कार्यों और प्रशासनिक कामकाज की निगरानी करेंगे। प्रशासन का मानना है कि स्थानीय अधिकारी के पास प्रभार होने से बरही नगर की जनता के कार्यों में तेजी आएगी और मॉनिटरिंग बेहतर हो सकेगी।

