मध्यप्रदेश

Pramila: पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला ने जेपी नड्डा की मौजूदगी में थामा बीजेपी का हाथ

Pramila: पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला ने जेपी नड्डा की मौजूदगी में थामा बीजेपी का हाथ। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस से पूर्व मंत्री रहीं विजयलक्ष्मी साधौ की बहन प्रमिला साधौ शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गई।

शुक्रवार को उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

विजयलक्ष्मी साधौ और प्रमिला साधौ के पिता भी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। अब गलियारे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनावों में विजयलक्ष्मी साधौ के सामने भाजपा महेश्वर से प्रमिला साधौ को टिकट दे सकती है।

Back to top button