कटनी(यशभारत.काम)। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर पुलिस के द्धारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान ने शराब माफियाओं की कमर तोड़ कर रख दी है। अवैध शराब विक्रेताओं से लेकर लाइसेंसी ठेकेदारों तक पुलिस के नशामुक्ति अभियान का असर देखने का मिल रहा है। सावन के महीने में वैसे भी शराब का कारोबार कम हो जाता है ऐसे में पुलिस का नशामुक्ति अभियान दुगनी चोट पहुंचा रहा है। वैसे भी अवैध शराब के धंधेबाजों की कमर तोड़ने वाले आबकारी विभाग का मुखबिर तंत्र फेल साबित हो रहा है। ऐसे में पुलिस धंधेबाजों की कमर तोड़ने में आबकारी से तीन कदम आगे दिख रही है। शराब माफियाओं को पकड़ने के लिए जितनी जिम्मेदारी आबकारी विभाग की है, उतनी ही पुलिस की भी है। लेकिन पुलिस की कार्रवाईयों को देख कर ऐसा लगता है कि शराब का अवैध काम करने वालों को पकड़ने की जिम्मेदारी आबकारी विभाग के अधिकारी समझ ही नहीं पा रहे हैं। पुलिस की जो ज्यादातर कार्रवाई होती है देशी-विदेशी शराब की होती है। वहीं आबकारी विभाग की बात करें तो लाहन महुआ और कच्ची शराब की होती है। आबकारी विभाग ने पुलिस से ज्यादा प्रकरण तो दर्ज किए लेकिन आबकारी विभाग आरोपियों को पकड़ने में पुलिस विभाग से काफी पीछे है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी गंभीरता से आबकारी विभाग काम कर रहा है। हालांकि विभाग के अफसर स्टाफ की कमी की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं लेकिन जिस विभाग के पास अवैध शराब पर शिकंजा कसने की जिम्मेदारी है। पुलिस विभाग की कार्रवाई का आंकड़ा देखे तो आबकारी विभाग से ठीक विपरीत है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा लगातार तस्करों पर कार्रवाईयां की जा रही है। जहां शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर शराब की तस्करी कर रहे है। वहीं पुलिस का मुखबिर तंत्र भी मजबूत नजर आ रहा है।
कॉबिंग गस्त का भी दिखा असर
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के अलावा जिले भर में पुलिस की कॉबिंग गश्त का भी असर अवैध शराब की बिक्री पर दिख रहा है। अवैध शराब विक्रेता पुलिस की कार्रवाई से हतास व परेशान हो गए हैं। वहीं लाइसेंसी ठेकेदार भी पुलिस की कार्रवाई से शराब की बिक्री में भारी कमी का रोना रोने लगे हैं।
185 की कार्रवाई से सुरा प्रेमी परेशान
उधर नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस के द्धारा वाहन चेकिंग लगा कर की जा रही 185 की कार्रवाई से सुरा प्रेमी भी खासा परेशान हैं। सुरा प्रेमियों का आरोप है कि कार्रवाई के तहत पुलिस केवल उन सुरा प्रेमियों का ज्यादा परेशान किया जा रहा है जो शराब पीने के बाद मोटर सायकल चलाते पाए जा रहे हैं जबकि कार, बस, ट्रक जैसे भारी वाहनों पर पुलिस की यह कार्रवाई न के बराबर है। इसलिए पुलिस को बड़े वाहनों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए, जिनके चालक शराब पीकर वाहन चलाते हैं और दुर्घटना होने पर जान माल का ज्यादा नुकसान होता है।
नशीली दवाओं के विरूद्ध भी चले अभियान
नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस केवल शराब की ओर ध्यान दे रही है जबकि शहर के लेकर गांव-गांव तक नशीली दवाओं का भी कारोबार फल फूल रहा है तथा कटनी नशीली दवाओं के कारोबार का भी एक बड़ा हब है। यहां फेंसीड्रिल, कोरेक्स कफ सिरप कांड तक हो चुका है तथा अभी कई दवा कारोबारियों से लेकर दवा माफिया इस कारोबार में लगे हुए हैं। जिनके विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने की जरूरत है।

Related Articles
-
WhatsApp पर तुरंत बंद करें यह सेटिंग: एक अनजान APK फाइल से रायपुर के कारोबारी के 4.15 लाख रुपये साफ -
कटनी में स्कूली वाहनों पर सख्ती: ई-रिक्शा से बच्चों के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध, लापरवाही पर होगी कार्यवाही -
सेवा से संकल्प अभियान: दीपों की रोशनी से जगमगाया कटनी, जनभागीदारी के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन -
जनसमस्याओं का ‘ऑन द स्पॉट’ निपटारा: कैमोर में आज 13 पंचायतों के लिए शिविर, सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई के मामलों का 100% होगा निराकरण -
निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया शुरू: सत्र 2027-28 के लिए 15 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन -
कटनी जिला अस्पताल: 14.5 करोड़ से बना क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक 15 अक्टूबर तक होगा शुरू -
भोपाल से बन रहे थे बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट! STF की जांच में बड़ा खुलासा, एजेंट नसीम अख्तर गिरफ्तार -
MP के 47 निजी नर्सिंग कॉलेजों की 2,488 सीटों का सीट मैट्रिक्स जारी; BSC नर्सिंग की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू -
मुरैना में दो अलग-अलग वारदातें: NH-44 पर हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; लुधावली में अधेड़ पर सरियों से हमला -
MP में बदला NHAI का सिस्टम: नेशनल हाईवे की खराब स्ट्रीट लाइट खुद देगी सिग्नल, CCMS तकनीक से रिमोट से ऑन-ऑफ होंगी लाइटें -
इंदौर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य रोड शो; CM डॉ. मोहन यादव ने लांच की ‘स्वामित्व योजना’, 50 लाख परिवारों को मिलेंगी पक्की रजिस्ट्री -
‘तमिलनाडु की धरती पर हिंदी न पढ़ाई जाए, ऐसा नहीं हो सकता’: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; नवोदय विद्यालयों के लिए जमीन देने का निर्देश -
अरब सागर में भिड़े भारत-पाक युद्धपोत: पाकिस्तान का PNS हुनैइन हुआ क्षतिग्रस्त, भारत का कोलकाता क्लास शिप सुरक्षित -
टाटा ग्रुप में बड़ा फैसला: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, अगले 5 सालों के लिए मिली कमान -
सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कही यह बात -
मौत के 6 साल बाद कागजों में भी खत्म हुआ कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे, हाईकोर्ट के दखल पर जारी हुआ डेथ सर्टिफिकेट -
देश का सबसे बड़ा IPO खुला: NSE में निवेश का मौका, जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज और सभी अहम बातें -
इंदौर पहुंचे BJP के राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं का सैलाब; CM डॉ. मोहन यादव ने की अगवानी -
CSP नेहा पच्चीसिया मामले में हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से जवाब तलब; 21 सितंबर को अंतरिम राहत पर सुनवाई -
अब क्लास में बैठकर ही सांची स्तूप और मांडू की सैर करेंगे बच्चे, पुरातत्व विभाग की अनोखी पहल