Site icon Yashbharat.com

मोटर साईकिल चोरो को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

IMG 20260203 WA0041

मोटर साईकिल चोरो को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्ता

कटनी- पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा अपराधों पर नियंत्रण करने एवं असामाजिकता फैलाने वाले व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व उप पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी रीठी के नेतृत्व में मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 31/01/26 को थाना रीठी में प्रार्थी रामजस तिवारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 29/01/26 को मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 21 एम जे 5364 घर के पास खडी थी जो किसी अज्ञात चोर चोरी करके ले गये हैं जिसकी सूचना पर त्वरित अपराध क्रमांक 63/26 धारा 303(2) बीएनएस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सघन तलाश व पतासाजी करते हुए आज दिनांक 01.02.26 को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मुहांस में दो लोग चोरी की मोटर साईकिल बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं अविलंब उक्त सूचना की तस्दीक की गई एवं स्वतंत्र साथियों के समक्ष गनेश साहू पिता राजू साहू उम्र 19 साल निवासी रैपुरा थाना रैपुरा जिला पन्ना एवं पुष्पराज सिंह पिता लाखन सिंह उम्र 20 साल निवासी रैपुरा थाना रैपुरा जिला पन्ना से मोटर साईकिल के बारे में पूछने पर उक्त मोटर साईकिल चोरी कर विक्रय करने के आशय से खरीददारों से संपर्क करने हेतु ग्राम मुहांस में आना बताया। उक्त मोटर साईकिल को पुलिस द्वारा जप्त किया जाकर कब्जे में लिया गया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रीठी निरी. मोहम्मद शाहिद, उप निरीक्षक विनोद पटेल, asi प्रजापति,प्रधान आरक्षक अजय मेहरा, आरक्षक ज्ञानेंद्र, अमन, विजय, नितेश दुबे का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version