PNB Bank FD Interest : पंजाब नेशनल बैंक ने एफडी दरों में किया बदलाव, अब इतना मिलेगा ब्याज
Banking New Rules For 2022d
PNB FD Interest Rate: पंजाब नेशनल बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर को घटा दिया है। बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम जमा पर ब्याज घटाया है। नई ब्याज दर 1 जून 2023 से लागू हो चुकी है। हालांकि पीएनबी ने पिछले महीने निवेशकों को अच्छी खबर दी थी। उस समय कुछ अवधि के लिए दरों में वृद्धि की गई थी।
पंजाब नेशनल बैंक की एफडी में सात दिनों से लेकर दस साल तक की अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है। इसमें ग्राहकों को 3.05 से 7.25 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। बैंक 444 दिनों की अवधि के लिए 7.25 फीसदी का ब्याज देता है। हालांकि एक साल की अवधि के लिए ब्याज दर 5 आधार अंक कम है। ग्राहकों को इस दौरान 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा।
पीएनबी में एफडी पर कितना ब्याज है?
पीएनबी के ग्राहकों को सात से 45 दिनों के लिए एफडी पर 3.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। 46 से 179 दिनों की अवधि पर 4.5 प्रतिशत ब्याज दर उपलब्ध है। 180 से 270 दिनों के लिए निवेश पर 5.5 फीसदी वार्षिक ब्याज है।
271 दिनों से लेकर एक साल से कम के निवेश पर 5.8 फीसदी ब्याज मिलेगा। एक साल से 443 दिनों की अवधि के लिए 6.8 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं, 666 दिनों की अवधि के निवेश पर ग्राहकों को 7.05 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। दो साल एक दिन से तीन साल की अवधि के लिए 7 प्रतिशत ब्याज दर है। तीन से दस साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर पहले की तरह ही 6.5 फीसदी ब्याज मिलेगा