Sonam Wangchuk Video: “मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व है, काश…” वंदे भारत में सफर के दौरान बोले सोनम वांगचुक, शेयर किया अनुभव
मुझे रेलवे पर गर्व है, काश सरकार के वादों पर भी होता!" वंदे भारत में सफर करते सोनम वांगचुक का वीडियो वायरल
Sonam Wangchuk Video: "मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व है, काश..." वंदे भारत में सफर के दौरान बोले सोनम वांगचुक, शेयर किया अनुभव
Sonam Wangchuk Video: “मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व है, काश…” वंदे भारत में सफर के दौरान बोले सोनम वांगचुक, शेयर किया अनुभव
नई दिल्ली: पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठने वाले लद्दाख के जाने-माने शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर खुद शेयर किए गए इस वीडियो में सोनम वांगचुक दिल्ली-श्रीनगर रूट पर चलने वाली ‘वंदे भारत ट्रेन’ के अपने सफर का अनुभव शेयर करते नजर आ रहे हैं।
सफर के दौरान वांगचुक ने भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्हें भारतीय रेलवे पर गर्व है। हालांकि, तारीफ के साथ ही उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए एक तंज भी कसा।
“काश, भारत सरकार के वादों पर भी गर्व कर पाता…”
सोनम वांगचुक ने X पर अपना वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा:
“मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व है। काश, भारत सरकार के वादों पर भी गर्व कर पाता। कॉपी – Left Right Centre”
वीडियो में वांगचुक ने वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड, सुविधाओं और रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर की सरहाना की। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने छात्रों के भविष्य से जुड़े ‘एंटी-पेपर लीक बिल’ (Anti-Paper Leak Law) और लद्दाख को लेकर सरकार के वादों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जिस तरह रेलवे ने अपनी सुविधाओं में सुधार किया है, उसी तरह सरकार को युवाओं और आम जनता से किए गए वादों को भी समय पर पूरा करना चाहिए।
जंतर-मंतर पर की थी भूख हड़ताल
गौरतलब है कि सोनम वांगचुक लंबे समय से पर्यावरण, लद्दाख की छठी अनुसूची (6th Schedule) और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। हाल ही में वे प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली धांधली के खिलाफ और सख्त ‘एंटी-पेपर लीक कानून’ की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर भी बैठे थे।