धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान: ‘यह सीधी लोकतंत्र और Gen-Z की जीत’

26वें दिन एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन; अस्पताल पहुंचे नड्डा-जितेंद्र सिंह, सरकार से मिला लिखित आश्वासन, video

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान: ‘यह सीधी लोकतंत्र और Gen-Z की जीत’

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद, छात्रों के समर्थन में लगातार खड़े रहने वाले प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस घटनाक्रम को देश के लोकतंत्र की एक बड़ी जीत करार दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान: ‘यह सीधी लोकतंत्र और Gen-Z की जीत’

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सड़कों से आई सीधी लोकतंत्र की जीत है, जो शांति, धैर्य और दृढ़ता का परिणाम है।

Gen-Z और CJP को दी बधाई

वांगचुक ने नागरिक अधिकार संगठन (CJP) और देश की युवा पीढ़ी यानी ‘Gen-Z’ को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने बिना डरे देश के हर कोने से अपनी आवाज बुलंद की। साथ ही, उन्होंने उन सभी नागरिकों का भी आभार जताया जिन्होंने किसी भी प्रकार के भय को त्यागकर इस आंदोलन में अपनी हिस्सेदारी निभाई।

‘जवाबदेही से अब सुधार की ओर’

सोनम वांगचुक ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से सरकार की जवाबदेही तय हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस जवाबदेही के तय होने से अब देश की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक और बड़े सुधारों का मार्ग प्रशस्त होगा।

इसे भी पढ़ें-  स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक कीर्तिमान: देश में सर्वाधिक 9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया पुरस्कृत