Duleep Trophy 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने ईस्ट जोन के उपकप्तान-ईशान किशन संभालेंगे कमान; शमी-ईश्वरन भी टीम में शामिल

23 अगस्त से शुरू हो रही प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए घोषित 'ईस्ट जोन' (East Zone) की टीम में वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान (Vice-Captain) नियुक्त किया गया है। टीम की कप्तानी स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को सौंपी गई है।

Duleep Trophy 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने ईस्ट जोन के उपकप्तान-ईशान किशन संभालेंगे कमान; शमी-ईश्वरन भी टीम में शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे और महज 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने और जिम्बाब्वे दौरे पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का लोहा मनवाने के बाद, वैभव को अब प्रथम श्रेणी (First-Class) क्रिकेट में बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

23 अगस्त से शुरू हो रही प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए घोषित ‘ईस्ट जोन’ (East Zone) की टीम में वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान (Vice-Captain) नियुक्त किया गया है। टीम की कप्तानी स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को सौंपी गई है।

शमी और ईश्वरन जैसे सीनियर खिलाड़‍ियों की मौजूदगी में बड़ी जिम्मेदारी

ईस्ट जोन की टीम में मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और अभिमन्यु ईश्वरन जैसे कई अनुभवी व अंतरराष्ट्रीय सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं। इसके बावजूद चयनकर्ताओं द्वारा 15 साल के वैभव को उपकप्तान का पद देना क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है:

 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कैसा रहा है वैभव का प्रदर्शन?

हालांकि वैभव सूर्यवंशी के नाम का जबरदस्त बज बना हुआ है, लेकिन अगर रेड बॉल क्रिकेट (प्रथम श्रेणी) के आंकड़ों पर नजर डालें तो उनका प्रदर्शन अब तक बहुत खास नहीं रहा है:

 15 साल की उम्र में उपकप्तानी: बज का असर या सही फैसला?

प्रथम श्रेणी में साधारण आंकड़ों के बावजूद वैभव को इतने बड़े टूर्नामेंट में उपकप्तान बनाए जाने पर सवाल भी उठ रहे हैं। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतनी कम उम्र में और बिना पर्याप्त अनुभव के उन पर कप्तानी का दबाव डालना जल्दबाजी हो सकती है। वहीं कुछ का मानना है कि वैभव की आक्रामक सोच और भविष्य की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें नेतृत्व (Leadership) का अनुभव दिया जा रहा है। Duleep Trophy 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने ईस्ट जोन के उपकप्तान-ईशान किशन संभालेंगे कमान; शमी-ईश्वरन भी टीम में शामिल

 दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन का पूरा स्क्वाड:

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार।

Exit mobile version