Bank Holidays in August 2026: अगस्त में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक- ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट, नहीं तो होना पड़ेगा परेशान
अगस्त में 14 दिन लटक सकता है बैंक का काम!" देखिए रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और ओणम पर कब-कब बंद रहेंगे बैंक
Bank Holidays in August 2026: अगस्त में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक- ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट, नहीं तो होना पड़ेगा परेशान
न्यूज डेस्क: अगर अगस्त के महीने में आपका बैंक की शाखा (Bank Branch) जाकर चेक क्लीयरेंस, पासबुक अपडेट या कोई भी जरूरी वित्तीय काम निपटाने का प्लान है, तो यह खबर आपके बेहद काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अगस्त 2026 में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, ओणम और ईद-ए-मिलाद जैसे त्योहारों के अलावा साप्ताहिक अवकाश के कारण देश भर के बैंक अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बंद रहेंगे।
वीकेंड्स की छुट्टियां (Weekend Holidays List)
अगस्त 2026 में कुल 7 छुट्टियां वीकेंड्स की वजह से रहेंगी:
साप्ताहिक रविवार (5 दिन): 2 अगस्त, 9 अगस्त, 16 अगस्त, 23 अगस्त और 30 अगस्त।
दूसरा और चौथा शनिवार (2 दिन): 8 अगस्त (दूसरा शनिवार) और 22 अगस्त (चौथा शनिवार)।
अगस्त 2026 में त्योहारों और विशेष अवसरों पर बैंक अवकाश
राज्यवार क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के कारण निम्नलिखित तारीखों पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी:
दिनांक
अवसर/त्योहार
प्रभावित राज्य / क्षेत्र
4 अगस्त
केर पूजा
त्रिपुरा
8 अगस्त
तेन्दोंग ल्हो रम फाट
सिक्किम
13 अगस्त
देशभक्त दिवस
मणिपुर
15 अगस्त
स्वतंत्रता दिवस (Independence Day)
पूरे देश में
19 अगस्त
महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती
त्रिपुरा
25 अगस्त
मिलाद-उन-नबी / पहला ओणम / मिलाद-इ-शरीफ
केरल और आंध्र प्रदेश
26 अगस्त
ईद-ए-मिलाद / बारावफात / थिरुवोणम
महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, यूपी, केरल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड
28 अगस्त
रक्षाबंधन / पांग-लहाबसोल / श्री नारायण गुरु जयंती
गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, यूपी, केरल और हिमाचल प्रदेश
चालू रहेंगी डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं
बैंक शाखाएं बंद रहने के दौरान ग्राहकों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। छुट्टियों के बावजूद ये सभी सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी:
UPI (PhonePe, Google Pay, Paytm आदि)
नेट बैंकिंग (Net Banking) और मोबाइल बैंकिंग
ATM से कैश निकासी
सलाह: यदि आपको ड्राफ्ट बनाने, नया खाता खुलवाने या कोई ऐसा काम कराना है जो केवल बैंक अधिकारी ही कर सकते हैं, तो ऊपर दी गई लिस्ट देखकर ही बैंक के लिए घर से निकलें।