पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा,छात्रों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति से धूमधाम के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा,छात्रों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति से धूमधाम के साथ मनाया गणतंत्र दिव
कटनी। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी में राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी की वर्षगांठ पूरी गरिमा एवं अपार उत्साह के बीच विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनायी गयी। राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और अन्य अधिकारियों ने सहभागिता निभायी।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री प्रदीप शंग्रपवार एवं मुख्य अतिथि विजय कुमार सोनी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान गाया।। विद्यालय के छात्रों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार सोनी उद्बोधन में कहा कि देश के महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान कुर्बान करके भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया।आज राष्ट्रीय पर्व पर उनके बलिदान को हम नमन करे। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें और उनका पालन करें। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ अध्यापक जितेंद्र तिवारी ने किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष एकता और अखंडता की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया एवं समस्त छात्रों में मिष्ठान वितरण किया गया। राष्ट्रीय पर्व पर विद्यालय के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।छात्रों की मनमोहक उत्कृष्ट प्रस्तुति की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार वितरित किये गये।

