PM Shri Air Ambulance Service
पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा का राज्य सरकार भले ही विस्तार करना चाहती है और विधानसभा क्षेत्र स्तर तक यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य बजट में घोषणा की गई है, पर संचालन की स्थिति ठीक नहीं है।पिछले वर्ष मई में प्रारंभ की गई इस सेवा में अभी तक 13 जिलों के केवल 61 रोगियों को इसका लाभ मिला है। इनमें नौ ने सशुल्क सेवा ली। बाकी 51 आयुष्मान हितग्राही थे, जिन्हें निश्शुल्क सेवा मिली।
इस तरह प्रतिमाह औसतन पांच रोगियों को ही इस सेवा का लाभ मिल पाया है, जबकि सेवा प्रदाता कंपनी से हुए अनुबंध के अनुसार न्यूनतम भुगतान की शर्त के अंतर्गत सरकार प्रतिमाह कंपनी को लगभग डेढ़ करोड़ रुपये चुका रही है।
बता दें, शर्त यह है कि एयर एंबुलेंस सेवा में हेलीकाप्टर के लिए कम से कम 40 और विमान के लिए 60 घंटे यानी कुल 100 घंटे का न्यूनतम भुगतान राज्य सरकार को करना ही है।
हेलीकाप्टर के लिए निर्धारित दर 1,94,500 रुपये प्रति घंटे और विमान के लिए 1,78,900 रुपये है। इसमें शुल्क चुकाने वाले रोगियों से कंपनी को मिली राशि काटकर बाकी भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।
इस तरह न्यूनतम भुगतान की शर्त के अंतर्गत सेवा प्रदाता कंपनी से सौ घंटे की सेवा ली जा सकती है। अभी प्रतिमाह लगभग 10 घंटे की सेवा ही ली जा रही है।
दुर्घटना या आपदा के मामलों में संभाग में निशुल्क एयर एंबुलेंस सेवा के लिए सीएमएचओ की अनुशंसा पर कलेक्टर स्वीकृति दे सकते हैं।
संभाग के बाहर के लिए स्वास्थ्य आयुक्त, गंभीर मरीजों को मेडिकल कालेज से बाहर एयर एंबुलेंस की स्वीकृति डीन की अनुशंसा पर कमिश्नर और राज्य के बाहर के लिए संचालक चिकित्सा शिक्षा (डीएमई) द्वारा दी जाती है।
सीएमएचओ की यह भी जिम्मेदारी होती है कि रोगी को जहां रैफर किया जाता है वहां हेलीकाप्टर या विमान के उतरने की सुविधा हो।
रोगी को अस्पताल तक पहुंचाने और वहां बेड उपलब्ध करवाने तक की जिम्मेदारी सीएमएचओ की होती है
-
NHRC लघु फिल्म प्रतियोगिता: मानवाधिकारों पर फिल्म बनाकर जीतें ₹2 लाख तक का इनाम, 30 जून तक करें आवेदन -
ब्लैकबोर्ड की जगह अब स्मार्ट बोर्ड: कटनी में डिजिटल शिक्षा से निखर रहा बच्चों का भविष्य, बरगवां स्कूल बना रोल मॉडल -
सोशल मीडिया वारियर्स अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इंटरव्यू आयोजित -
दिल्ली आदर्श नगर के होटल में हाई-वोल्टेज ड्रामा, सब-इंस्पेक्टर पर दो महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप, CCTV वायरल -
मध्यप्रदेश पुलिस का “सेफ क्लिक 2.0” अभियान,कैल्डेरिस फैक्ट्री में गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, सतर्कता ही साइबर अपराधियों के खिलाफ मजबूत सुरक्षा कवच -
‘₹1 की सेल’ के चक्कर में मलाड के इन्फिनिटी मॉल में मची भारी भगदड़, हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने संभाला मोर्चा -
200 साल पुरानी परंपरा: मुस्लिम परिवार को मिली थी भगवान की मूर्ति, आज भी मंदिर के सामने सलामी देते हैं ताजिए -
1 जुलाई से बदल रहे हैं ये 5 बड़े नियम; पीएफ निकासी, पासपोर्ट फीस और ट्रेन सफर पर पड़ेगा सीधा असर -
ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्रेजा कार से 1.27 क्विंटल गांजा जब्त; जंगल का फायदा उठाकर तस्कर फरार -
जबलपुर: तिलवारा के दद्दा घाट पर नर्मदा नदी में डूबने से 3 युवकों की मौत, दोस्तों के साथ गए थे पिकनिक मनाने -
संत हिरदाराम नगर में ट्रैफिक राम भरोसे: बीआरटीएस हटा तो सिग्नल भी ले गए, अब रेंग रहे वाहन और दोबारा बढ़ा अतिक्रमण -
कटनी: डॉक्टर की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने पर क्लेम रोकने वाली बीमा कंपनी को न्यायालय ने फटकारा, हर्जाने के साथ भुगतान का आदेश -
राम मंदिर चंदा चोरी कांड में बड़ा एक्शन: चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की ऑफिशियल पुष्टि, अखिलेश यादव बोले- ‘इनके लिए धन ही धर्म है -
मुहर्रम पर पीर बाबा उर्स कमेटी व ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने किया ताजिया कमेटियों का इस्तकबाल, लंगर का आयोजन -
Terror Alert Delhi-UK: खुफिया विभाग का बड़ा अलर्ट- दिल्ली-उत्तराखंड के मंदिरों और नेताओं पर खालिस्तानी हमले का खतरा; राजस्थान में जैश की महिला मददगार गिरफ्तार -
छिंदवाड़ा में फिल्मी स्टाइल में बैंक लूट की बड़ी कोशिश नाकाम- ‘रस्सी बम’ से फैलाई दहशत; जनता ने घेरा, SI पर नुकीले हथियार से हमला -
India’s First Hydrogen Train Trial: भारतीय रेलवे का इतिहास- 120 KM/H की रफ्तार से दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन; अगले महीने से शुरू होगी सेवा -
शिमला में भाजपा प्रदर्शन के दौरान राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की बिगड़ी तबीयत; आया ‘सिंकोप अटैक’, CCU में भर्ती -
ओडिशा में ₹80,000 की घूस लेते लाइवस्टॉक इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार; घर की तलाशी में मिले ₹8.24 लाख कैश -
सागर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का गदर! छत्तीसगढ़ से ब्याह कर आई रुक्मणी शादी के तीसरे ही दिन 30 हजार कैश और जेवर लेकर गायब
