SAF बटालियन कैंप कटनी के दुर्घटनाग्रस्त हेड कांस्टेबल ललित राय को पीएम श्री air ambulance सेवा से उपचार हेतु भोपाल ले जाया जाएगा

images 34

पीएम श्री air ambulance सेवा से जबलपुर के डुमना विमान तल से अब से थोड़ी देर बाद सड़क दुर्घटना में घायल पुलिसकर्मी ललित राय को उपचार के लिये एम्स भोपाल भेजा जा रहा है.।

18 SAF बटालियन शिवपुरी के कटनी कैंप एफ पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ श्री राय का बीते 7 जून को रात्रि करीब 8.20 बजे बोलेरो वाहन की टक्कर से एक्सीडेंट हो गया था। श्री राय अपने शासकीय मोटर साइकिल से पुलिस लाइन कैंप जा रहे थे तभी पुलिस पेट्रोल पम्प झिंझरी के पास दुर्घटना घटित हो गई। श्री राय जबलपुर में एपेक्स हॉस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती हैं । श्री राय को कुछ देर बाद एपेक्स हॉस्पिटल से एम्बुलेंस द्वारा डुमना एयरपोर्ट ले जाया जायेगा* ।

जहाँ से उन्हें पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा द्वारा भोपाल भेजा जायेगा । एयर एंबुलेंस कुछ ही देर में रीवा से डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुँचेगी ।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश में पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत किये जाने के बाद आपात स्थिति में उपचार के लिये पीड़ित को इस सेवा का उपयोग कर उच्च चिकित्सा संस्थान भेजे जाने का यह प्रदेश का दूसरा प्रकरण है । इसके पहले बीते दिन रीवा से मऊगंज के श्री गोविंदलाल तिवारी को आपात स्थिति में ह्रदय रोग के उपचार हेतु पीएम श्री एयर एंबुलेंस से भोपाल ले जाया गया था ।

इसे भी पढ़ें-  मरही माता मंदिर में सुहागलें का आयोजन, 550 महिलाओं ने की पूजा-अर्चना पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना के साथ श्रद्धालु महिलाओं ने लिया भाग