Site icon Yashbharat.com

PM Modi LIVE Panchayati Raj :LIVE: सरपंचों को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, कहा- संदेश ‘आत्मनिर्भर बनें’

pm modi live

नई दिल्‍ली। पंचायती राज दिवस के मौके पर शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सरपंचों से बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने पंचायती राज दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी और कहा कि जिन पंचायतों को आज सम्‍मानित किया गया है उनके बारे में जानकारी हासिल करें। उन्‍होंने कहा कि कोरोना के कारण वीडियो कांफ्रेंसिंग का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्‍होंने कहा, ‘आज अनेक पंचायतों को अच्‍छे कार्यों के लिए पुरस्‍कार मिले। इन सबों को व गांव वालों को अनेक बधाई।’ पचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी इसमें शामिल हुए हैं। उन्‍होंने बताया, ‘प्रधानमंत्री मोदी आज दो कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे।’

इसमें हिस्‍सा लेने वाले सभी सरपंच अपने घरों के करीब मौजूद कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर प्रधानमंत्री से अपने विचारों को साझा करेंगे। पंचायती राज मंत्रालय ने इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी। मंत्रालय ने बताया कि 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की विभिन्न ग्राम पंचायतों को वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे।

Exit mobile version