Site icon Yashbharat.com

PM नरेन्द्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल और शहडोल में कार्यक्रम

pm MODI

pm MODI

PM नरेन्द्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे। वे पहले भोपाल और फिर शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके साथ ही आदिवासियों के साथ संवाद भी कर सकते हैं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी तैयारी की जा रही है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी जून में ही निमाड़ क्षेत्र के किसी जिले में आएंगे।

भोपाल में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने इस संबंध में रो शो की अनुमति भी मांगी है।

शहडोल में करेंगे आयुष्‍मान कार्ड वितरित

पार्टी पदाधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पहले धार आना प्रस्तावित था लेकिन अब वे शहडोल आएंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आयुष्मान कार्ड का वितरण करेंगे।
Exit mobile version