PM नरेन्द्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल और शहडोल में कार्यक्रम
PM नरेन्द्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर आएंगे। वे पहले भोपाल और फिर शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके साथ ही आदिवासियों के साथ संवाद भी कर सकते हैं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी तैयारी की जा रही है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी जून में ही निमाड़ क्षेत्र के किसी जिले में आएंगे।
भोपाल में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने इस संबंध में रो शो की अनुमति भी मांगी है।
शहडोल में करेंगे आयुष्मान कार्ड वितरित







