Site icon Yashbharat.com

PM के दौरे को लेकर BJP ने कसा दिग्विजय पर तंज, कहा- अब होगी जल क्रांति

at 70 digvijaya singh to embark on 3300 km narmada parikrama

भोपाल। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह दस साल तक क्षेत्र की नुमाइंदगी करते रहे मगर उस इलाके में पानी की कमी से लोग पलायन करते थे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के राजगढ़ में मोहनपुरा बांध का लोकार्पण कर रहे हैं. लेकिन इस बहाने बीजेपी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है. प्रदेश के जल संसाधन मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह दस साल तक क्षेत्र की नुमाइंदगी करते रहे मगर उस इलाके में पानी की कमी से लोग पलायन करते थे. पीएम अब वहां जल क्रांति की शुरुआत करेंगे.

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ऐसे इलाके में जिस सीट से दस साल तक कोई मुख्यमंत्री रहा हो, उस संसदीय सीट पर सिंचाई का कोई काम ना हुआ हो. उस इलाके में अधिकांश रकबा शिवराज सिंह की सरकार में सिंचित होने वाला हो, बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि जहां बांध बना है, वहां लोग पलायन करते थे. वास्तव में क्रांति की शुरुआत करने प्रधानमंत्री जी आ रहे हैं. अब जल क्रांति होगी.

बता दें कि शनिवार 23 जून को मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजगढ़ के मोहनपुरा डैम का लोकार्पणकरेंगे. मोहनपुरा सिंचाई परियोजना देश की ऐसी पहली ऐसी परियोजना है, जिससे सबसे लंबी प्रेशरयुक्त पाइप लाइन की अंडर ग्राउंड नहर से 1 लाख 35 हजार हेक्टेयर जमीन में सिंचाई की जाएगी.

इसके अलावा पीएम मोदी इंदौर में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के अवॉर्ड देंगे. इसके साथ ही केंद्र की स्मार्ट सिटी योजना, हाउसिंग फॉर ऑल, स्वच्छ भारत मिशन पर केंद्रित प्रोग्राम में प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने पर बात करेंगे.

Exit mobile version