जिला जेल झिंझरी में गूंजे देश भक्ति के तराने, कवियों ने विचाराधीन बंदियों के बीच जगाई अलख,गीत, गजलों, कविताओं और क्षणिकाओं ने किया मंत्रमुग्ध, कटनी काव्य कलश के तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

IMG 20260817 WA0050

जिला जेल झिंझरी में गूंजे देश भक्ति के तराने, कवियों ने विचाराधीन बंदियों के बीच जगाई अलख,गीत, गजलों, कविताओं और क्षणिकाओं ने किया मंत्रमुग्ध, कटनी काव्य कलश के तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्र

कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला जेल झिंझरी में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने जेल ने निरुद्ध विचाराधीन बंदियों के बीच देश भक्ति से ओत प्रोत रचनाएं पढ़कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेलर अरविंद खरे और कवियों द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके और दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके उपरांत कवयित्री अर्चना सोनी ने सरस्वती वंदना का पाठ करके कार्यक्रम को गति दी। अगले क्रम में शरद जायसवाल, अजय त्रिपाठी, घनश्याम बेलानी गुलाब, राकेश गर्ग, श्री सेवलानी, गीता पाठक, अर्चना सोनी, पुष्पा गुप्ता, एम के नियाज़ी, दीपक जैन आदि कवियों ने एक से बढ़कर एक शानदार रचनाएं पढ़ीं और तालियां बटोरीं। गीत, गजलों, कविताओं, क्षणिकाओं के माध्यम से कवियों ने आयोजन ऊंचाई प्रदान करने का काम किया। कार्यक्रम का संचालन कवि घनश्याम बेलानी गुलाब ने किया। आभार प्रदर्शन जेलर श्री खरे द्वारा किया गया। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।