Site icon Yashbharat.com

Parkash Singh Badal पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

images 20 1

Parkash Singh Badal राजनीतिक गलियारे में एक दुखद खबर आई। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात करीब 8:28 मिनट बजे निधन हो गया. वह 95 वर्ष के थे. जानकारी के मुताबिक उनका मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में निधन हुआ. बादल का शव बुधवार सुबह मोहाली से बठिंडा बादल के गांव तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. वरिष्ठ अकाली दल नेता प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं. प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था.

पीटीआई के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्रकाश सिंह बादल को सोमवार को आईसीयू में रखा गया था. सोमवार शाम को जारी मेडिकल बुलेटिन में अस्पताल ने कहा था, ‘प्रकाश सिंह बादल अब भी आईसीयू में चिकित्सकों की करीबी निगरानी में हैं.’

Exit mobile version