एवरेस्ट प्रबंधन के साथ पेरेंट्स की बैठक गुरुवार को, एवरेस्ट स्कूल इसी सत्र से बंद करने पर होगी चर्चा

एवरेस्ट प्रबंधन के साथ पेरेंट्स की बैठक गुरुवार को, एवरेस्ट स्कूल इसी सत्र से बंद करने पर होगी चर्चा

कैमोर। एवरेस्ट प्रबंधन के साथ पेरेंट्स की बैठक गुरुवार को, एवरेस्ट स्कूल इसी सत्र से बंद करने पर चर्चा होगी। कैमोर जनप्रतिनिधियों द्वारा स्कूल बंद करने के निर्णय का विरोध किये जाने के बावजूद कैमोर का एवरेस्ट इंड्रस्टीज प्रबंधन एवरेस्ट मिडिल स्कूल बंद करने पर आमादा है।

तीन स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी आमंत्रण

इसी सम्बन्ध में आगामी गुरुवार 23 मई को एवरेस्ट प्रबंधन द्वारा स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के अभिवववकों की एक बैठक एवरेस्ट स्कूल में सुबह 11 बजे से बुलाई गई है। इस बैठक में एसीसी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर और आर के शर्मा स्मृति विद्यालय श्रमधाम के प्रधानाध्यापकों को भी आमंत्रित किया गया है।

गौरतलब है कि एवरेस्ट इंडस्ट्रीज कैमोर द्वारा नगर में पिछले लगभग 70 सालों से एवरेस्ट स्कूल का संचालन किया जा रहा। पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक संचालित यह स्कूल कभी अपनी बेहतर शिक्षा के लिए प्रसिद्ध था। वर्तमान में इस स्कूल में लगभग 240 बच्चे अलग अलग कक्षाओं में अध्ययनरत हैं। स्कूल की प्रधानाध्यापिका माधुरी तिवारी ग्रांटेड हैं जिनका पूरा वेतन शासन से प्राप्त होता है शेष सभी निजी शिक्षक हैं जिनका वेतन भुगतान एवरेस्ट प्रबंधन द्वारा किया जाता है।

बताया गया कि एकमात्र ग्रांटेड शिक्षिका माधुरी तिवारी आगामी 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहीं उनके बाद केवल निजी शिक्षक ही शेष रहेंगे।

एकाएक एवरेस्ट प्रबंधन ने इस स्कूल का संचालन बन्द करने का निर्णय ले लिया है। प्रबंधन द्वारा स्कूल बंद करने के निर्णय का व्यापक विरोध किया जा रहा। क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक सहित नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा द्वारा भी इस सम्बंध में कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए प्रबंधन को पत्र लिखा गया है जिसमें अध्ययनरत विद्यार्थियों सहित उनके अभिवववकों के हितों का ध्यान रखते हुए स्कूल बंद करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया है।

अभिवववकों एवं पूर्व छात्रों ने भी एवरेस्ट प्रबंधन के निर्णय के ख़िलाफ़ आंदोलन की चेतावनी दी है बावजूद इसके एवरेस्ट प्रबंधन स्कूल बंद करने के अपने इस निर्णय पर कायम है। स्थानीय प्रबंधन का कहना है कि स्कूल बंद करने का निर्णय प्रबंधन के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा लिया गया है।

शीर्ष प्रबंधन से प्राप्त निर्देशों के तहत ही गुरुवार 23 मई को पैरेंट्स की बैठक बुलाई गई है जिसमें उन्हें स्कूल बंद करने के निर्णय से अवगत करा दिया जाएगा साथ ही अन्य स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से इन बच्चों को अपने अपने विद्यालयों में प्रवेश देने का अनुरोध किया जाएगा।

इसी संदर्भ में चर्चा के लिए कैमोर में संचालित 3 विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। एवरेस्ट स्कूल के विद्यार्थी किसी भी स्कूल में प्रवेश ले सकेंगे। आगामी एक सत्र की उनकी पढ़ाई का पूरा व्यय एवरेस्ट प्रबंधन द्वारा किया जाएगा।
एवरेस्ट स्कूल आगे चलेगा या बंद हो जाएगा इसका फैसला अब गुरुवार को पेरेंट्स के साथ होने वाली बैठक में हो सकता है।

 

Exit mobile version