Panchayati Raj Diwas 2020 : कुछ देर में ग्राम पंचायतों को संबोधित करेंगे PM MODI
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के सरपंचों से संवाद करेंगे। Panchayati Raj Diwas पर प्रधानमंत्री मोदी आज 11 बजे देश की ग्राम पंचायतों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और मोबाइल ऐप का शुभारंभ भी करेंगे।
पंचायती राज मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, 24 अप्रैल को हर वर्ष राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन भारतीय संविधान के 73वें संशोधन अधिनियम, 1992 के पारित होने का प्रतीक है, जो 24 अप्रैल 1993 से लागू हुआ था। वहीं इस दिन को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत साल 2010 से हुई थीप्रधानमंत्री ऐसे समय पर ग्राम पंचायतों को संबोधित करेंगे जब देश में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन लागू है।
विज्ञप्ति में कहा गया कि ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पंचायती राज मंत्रालय की अनोखी पहल है जिससे ग्राम पंचायतों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने और उसे लागू करने के लिए एकल स्थान मिल जाएगा। इसमें कहा गया है कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना की भी शुरुआत करेंगे।