Operation Sindoor LIVE: भारत का पाकिस्तान पर चौतरफा हमला, लाहौर सहित कई शहरों पर मिसाइलें, कराची में नौसेना की बड़ी कार्रवाई
Operation Sindoor LIVE: भारत का पाकिस्तान पर चौतरफा हमला, लाहौर सहित कई शहरों पर मिसाइलें, कराची में नौसेना की बड़ी कार्रवाई
Operation Sindoor LIVE: भारत का पाकिस्तान पर चौतरफा हमला, लाहौर सहित कई शहरों पर मिसाइलें, कराची में नौसेना की बड़ी कार्रवाई! ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इसी के मद्देनजर PM नरेंद्र मोदी ने आज भारत सरकार के कई विभागों के सचिवों की हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की, जहां पीएम ने राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित हाल के घटनाक्रमों को लेकर चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने परिचालन निरंतरता और संस्थागत लचीलापन बनाए रखने के लिए मंत्रालयों और एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया.
Operation Sindoor LIVE: भारत का पाकिस्तान पर चौतरफा हमला, लाहौर सहित कई शहरों पर मिसाइलें, कराची में नौसेना की बड़ी कार्रवाई
मीटिंग में सभी सचिवों को अपने-अपने मंत्रालय के कार्यों की व्यापक समीक्षा करने तथा आवश्यक सिस्टम के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें तत्परता, आपातकालीन प्रतिक्रिया और आंतरिक संचार प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा!
भारतीय नौसेना ने भी कराची पर किया हमला
भारत की जवाबी कार्रवाई के तहत अब नौसेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है. सूत्रों के अनुसार, भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची बंदरगाह और उससे जुड़े रणनीतिक ठिकानों पर सटीक हमला किया है. यह हमला पाकिस्तान की ओर से बढ़ते हमलों और सीमा पार गतिविधियों के जवाब में किया गया है. नौसेना की इस कार्रवाई से कराची में हड़कंप मच गया है और पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा को बड़ा झटका लगा है. भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि हर मोर्चे पर सख्त जवाब देने के लिए वह पूरी तरह तैयार है.