Operation Sindoor Live: श्रीनगर एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द, वायुसेना ने संभाला नियंत्रण

indigo airline

भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है. उसने पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर हमला किया है. भारत की इस स्ट्राइक में 50 आतंकी मारे गए हैं. इस स्ट्राइक को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है. इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात हैं.।

  • श्रीनगर हवाई अड्डे पर वायु सेना का नियंत्रण

    भारतीय वायु सेना ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर नियंत्रण कर लिया है. अगले आदेश तक सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है.

  • 07 May 2025 07:18 AM (IST)

    राजनाथ सिंह ने की तीनों सेनाओं के प्रमुखों से बात

    सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल होने के बाद थल सेना, वायु सेना और नौसेना प्रमुखों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने पूरे अभियान की स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा की

  • सभी पायलट वापस लौटे

    ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सभी पायलट सुरक्षित वापस लौट आए हैं. सभी अपने बेस पर पहुंच गए हैं.

  • 07 May 2025 06:15 AM (IST)

    लाहौर और सियालकोट में एयरपोर्ट बंद

    पाकिस्तान के लाहौर और सियालकोट में एयरपोर्ट को अगले 48 घंटे के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-  अजाक विकास संघ ने मलेरिया निरीक्षक बी ई ई कर्मचारियों पदोन्नति करने की की मांग