Site icon Yashbharat.com

विश्व क्षय दिवस पर कटनी में ‘निक्षय शिविर’ के दूसरे चरण की शुरुआत, टीबी मुक्त पंचायतें होंगी सम्मानित

Let us know which are the yogasanas that strengthen the lungs 1

Hair fall Prevention

कटनी, 23 मार्च :विश्व क्षय दिवस पर कटनी में ‘निक्षय शिविर’ के दूसरे चरण की शुरुआत, टीबी मुक्त पंचायतें होंगी सम्मानित, विश्व क्षय दिवस के अवसर पर 24 मार्च को जिले में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय के नवीन सभागार में दोपहर 1:15 बजे से होगा।

विश्व क्षय दिवस पर कटनी में ‘निक्षय शिविर’ के दूसरे चरण की शुरुआत, टीबी मुक्त पंचायतें होंगी सम्मानित

टीबी मुक्त पंचायतों का होगा सम्मान

इस अवसर पर जिले की उन ग्राम पंचायतों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जिन्हें वर्ष 2025 के लिए ‘टीबी मुक्त’ घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आशीष तिवारी द्वारा सरपंच और सचिवों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग की पहल

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर ने बताया कि यह अभियान टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके जरिए जागरूकता बढ़ाने और मरीजों की पहचान व उपचार को गति दी जाएगी।

कई पंचायतें हुईं टीबी मुक्त

जिले के विभिन्न विकासखंडों की कई ग्राम पंचायतों को निर्धारित मानकों के आधार पर टीबी मुक्त घोषित किया गया है, जिनमें:

Exit mobile version