गुरु पूर्णिमा पर सपरिवार गुरु व शिवभक्ति में लीन रहे विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, दद्दा धाम स्थित परम पूज्य गृहस्थ संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री के समाधि स्थल में गुरु पूजन के साथ किया शिवलिंग निर्माण और अभिषेक

कटनी। पूर्वमंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सपरिवार गुरु व शिवभक्ति में लीन दिखे। श्री पाठक गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर दद्दा धाम स्थित परम पूज्य गृहस्थ संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री (दद्दा जी) की समाधि स्थल पहुंचे और समाधि पर पुष्प माला सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हुए पूजा अर्चना की। श्री पाठक ने समाधि की परिक्रमा लगाते हुए गुरु मंत्र का जाप किया।

इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्वमंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि गुरु ज्ञान का वह सागर है जो हमे अज्ञानता से पार कराते हैं।

संकट के समय गुरु का आशीर्वाद ब्रम्हअस्त्र से कम नहीं। गुरु वह सेतु है जो भवसागर पार कराते हैं। ईश्वर की असीम कृपा गुरु की वजह से ही प्राप्त होती है।

Exit mobile version