Site icon Yashbharat.com

No Mask No Movement In MP: मध्य प्रदेश में 24 घंटे में मिले 12 नए कोरोना मरीज, पुलिस चलाएगी नो मास्क-नो मूवमेंट अभियान

images 22

No Mask No Movement In MP भोपाल। गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 नए केस आए हैं, वहीं 8 लोग स्वस्थ हुए है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 128 और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है। इंदौर एयरपोर्ट पर उतरे संदिग्ध कोरोना संक्रमितों के गायब होने की खबर पूरी तरह निराधार और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विदेश से आने वाले यात्रियों की जो सूची भेजी है उसमें 70 लोगों से संपर्क कर लिया गया है। शेष अन्य लोगों से संपर्क किया जा रहा जोकि आसपास के जिलों ‌से है। मास्क के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए प्रदेश पुलिस ‘नो मास्क-नो मूवमेंट’ अभियान चलाएगी। तीन दिन चलने वाले इस अभियान में पुलिसकर्मी लोगों से मास्क लगाने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए विनम्रता के साथ निवेदन करेगी।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा किसानों की कर्जमाफी और बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर धोखा देने वाली कांग्रेस ने सत्ता के लिए हमेशा से जनता को बेवकूफ बनाने का ही काम किया है। इसी कारण आज कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए के घटक दल उसका साथ छोड़ कर जा रहे हैं। न बुआ साथ, न बबुआ साथ, न ममता दीदी साथ, न शरद पवार साथ। फिर भी कपिल सिब्बल कांग्रेस को यूपीए की आत्मा बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब सारे दल साथ छोड़ रहे हैं, तो बिना शरीर के ये ‘आत्मा’ अब ‘प्रेतात्मा’ बन कर ही घूमेगी। ममता बनर्जी ने राष्ट्रगान का अपमान कर देश और रवींद्रनाथ टैगोर का अपमान किया है।

गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि यूपीए में कई ऐसे लोग है जो भारत बदनाम, सेना बदनाम, वैक्सीन बदनाम के नारे लगाते घूमते हैं और हमेशा टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं। ममता दीदी सिद्धि विनायक जा रही हैं, कमलनाथ जी हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं, केजरीवाल जी तीर्थ यात्रा करवा रहे हैं, राहुल जी कश्मीरी पंडित बन रहे हैं। देश को और कितने अच्छे दिन चाहिए?

Exit mobile version