NEET UG, CUET: जनवरी में शुरू हो सकते हैं रजिस्ट्रेशन इंजीनियरिंग, मेडिकल और फार्मेसी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कई नेशनल और स्टेट लेवल अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट की आवेदन प्रक्रिया जनवरी 2024 में शुरू होने वाली है.
जबकि जेईई मेन के लिए रजिस्ट्रेशन पहले ही खत्म हो चुका है और सेशन 1 के लिए परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होने वाली हैं. सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन विंडो 26 दिसंबर, 2023 को शुरू हुई. यहां उनके रजिस्ट्रेशन की शुरुआत और आखिरी तारीख और परीक्षा की तारीख के साथ परीक्षाओं की लिस्ट दी गई है.
NEET UG
NEET UG मेडिकल कोर्सेज में एडमिश के लिए देश में सिंगल मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट है और NEET UG 2024 5 मई को आयोजित होने वाली है और आवेदन जनवरी के आखिर में शुरू होंगे
BITSAT
बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) में यूजी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए BITSAT आयोजित किया जाता है. 2024 एग्जाम के लिए बिट्स एप्टीट्यूड टेस्ट (बीआईटीएसएटी) आवेदन विंडो जनवरी में ओपन हो सकती है. BITSAT वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया है कि अकेडमिक ईयर 2024-2025 के लिए एडमिशन डिटेल जनवरी 2024 के पहले सप्ताह तक अपडेट किया जाएगा.
देश भर की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 15 मई से 31 मई, 2024 के बीच आयोजित होने वाला है.
MHT CET
महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एमएचटी सीईटी) स्कोर का उपयोग राज्य के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए किया जाता है. एमएचटी सीईटी 2024 16 अप्रैल से 5 मई 2024 के बीच आयोजित किया जाएगा.
AP EAMCET
आंध्र प्रदेश का AP EAMCET आंध्र प्रदेश में इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए आयोजित किया जाता है. परीक्षा की तारीखों की अभी घोषणा नहीं की गई है और न ही परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने स्टूडेंट्स को आवेदन और नोटिफिकेशन की तारीखों के बारे में नोटिफाई किया है.
KCET
कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) का आयोजन कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) द्वारा इंजीनियरिंग, पशु चिकित्सा और फार्मेसी कोर्सेज में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए पात्रता परीक्षा के रूप में किया जाता है. केसीईटी 20 से 21 अप्रैल, 2024 तक आयोजित किया जाएगा, आवेदन विंडो जल्द ही शुरू होने की संभावना है.
JEE Main
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन कक्षा 12 लेवल पर एकमात्र द्वि-वार्षिक प्रवेश परीक्षा है. पहले सत्र के लिए आवेदन खत्म हो चुका है और दूसरे सेशन के लिए जेईई मेन 2024 का आवेदन 2 फरवरी को खुलेगा और 2 मार्च 2024 को बंद होगा.
उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात और ओडिशा में इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिश के लिए जेईईसीयूपी, डब्ल्यूबीजेईई, जीयूजेसीईटी और ओजेईई समेत यूजी सिलेबस में एडमिशन के लिए कई अन्य एडमिशन एग्जाम आयोजित किए जाते हैं, जिनके आवेदन पत्र भी जल्द ही जारी किए जाएंगे.
