Site icon Yashbharat.com

नवांकुर संस्था ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत चलाया गया जागरूकता अभियान

IMG 20250401 WA0036

नवांकुर संस्था ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत चलाया गया जागरूकता अभिया

Katni-गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद परिषद विकासखंड कटनी जिला कटनी के मार्गदर्शन में सेक्टर क्रमांक एक मझगवां फाटक के आदर्श ग्राम देवडोंगरा में नवांकुर संस्था दृष्टि मानव विकास समिति देवडोंगरा सेक्टर प्रभारी मनीष पांडेय के नेतृत्व में ग्राम देवडोंगरा के डबरी तालाब में आसपास जमे हुई झाड़ियों और कचरे एवं आसपास जमा गंदगी की साफ सफाई की गई। जिससे शासन और समाज के सहयोग से जल स्रोतों का संरक्षण किया जा सके और जन समुदाय को भविष्य में जल को लेकर होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके और जागरूक किया जा सके। तत्पश्चात द्वितीय चरण में नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी मनीष पांडे के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान संबंधी दीवार लेखन करते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया। श्रमदान कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के सचिव दुर्गा शंकर शुक्ला, गया शंकर शुक्ला, संजय पांडेय , शिवचरण दुबे अमृत लाल यादव, हीरालाल यादव, मिहीलाल लाल चौधरी, कमलेश चौधरी, मुकेश चौधरी एवं अन्य ग्रामीणों का सहयोग प्राप्त हुआ।

Exit mobile version