जमकर तप रहा नौतपा, गर्मी से बचने घरों में दुबके लोग
जमकर तप रहा नौतपा, गर्मी से बचने घरों में दुबके लोग
कटनी। जिले में गर्मी का सितम जारी है। इस बार नौतपा पहले ही दिन से जमकर तप रहा है तथा आसमान से आग बरस रही है। स्थिति ऐसी हो गई है कि लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है।
शहर में सेल्फ लॉकडाउन की स्थिति है। कई सड़कों पर सन्नाटा है। साथ ही सड़कें पिघल रही हैं। अभी लोगों को नौतपा की ताप से राहत नहीं मिलने वाली है। नौतपा के दौरान वैसे भी मध्य प्रदेश में मौसम के तीखे तेवर हैं। प्रदेश के कई जिलों में 47 डिग्री का सितम है।
ऐसे में शहरों में लॉकडाउन की तरह नजारा दिख रहा है। मध्य प्रदेश के कटनी जिले का हाल कुछ ऐसा ही है। जिले का पारा 47 डिग्री पहुंच गया। जिसके कारण शहर की सड़कों पर लॉकडाउन सा नजारा देखने को मिला है। वहीं तेज गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। कई जगहों पर सड़कें पिघल रही हैं।
शहर की सड़कोंं में सेल्फ लॉकडाउन की स्थिति
तेज धूप और लू की वजह से कटनी जिले में सेल्फ लॉकडाउन की स्थिति है। हालात यह है कि लोगों ने अपने घरों से निकलना बंद कर दिया है। शहर की सड़कों के साथ-साथ बाजार में भी सन्नाटा दिखाई दे रहा है। वही ग्राहक नहीं होने के कारण भी बाजार की अधिकतर दुकानों की शटर डाउन नजर आए, जिसकी वजह से अघोषित लॉकडाउन सा नजारा सड़कों पर देखा जा सकता है।
पिघल रही डामर की सड़कें
वहीं शहर की सड़कों पर जो डामर है वो पिघल रहा है। गाडिय़ों के पहिए के निशान उन पर बन रही हैं। बताया जा रहा है कि बीते कुछ सालों में शहर के लोगों ने ऐसी गर्मी नहीं देखी है। नौतपा की ताप से बचने के लिए लोगों घरों में दुबक गए हैं। धूप और लू की वजह से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी राहत की उम्मीद भी कम है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। इसके साथ ही प्रशासन ने भी लू बचने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सबसे अधिक डिहाइड्रेशन के मामले सामने आते हैं। ऐसे में पेय पदार्थों का इस्तेमाल ज्यादा करें। बाहर निकलने से पहले खूब पानी लें। साथ ही जरूरी होने पर ही घरों से बाहर जाएं।