मध्यप्रदेश

MY Hospital News: नवजात के चोरी होने के मामले में परिजनों ने हॉस्पिटल में किया हंगामा

इंदौर, MY Hospital News। एमवायएच हॉस्पिटल से रविवार को चोरी होने के मामले में स्वजनों व अन्य लोगों ने एमवायएच हॉस्पिटल में हंगामा किया। स्वजनों का कहना था कि हॉस्पिटल प्रबंधन की आधी अधूरी सुरक्षा व्यवस्था के कारण नवजात चोरी हो गया। नवजात कि पिता लोकेश भियाने के मुताबिक हॉस्पिटल प्रबंधन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रबंधन बेवजह मेरी पत्नी को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करना चाहता है। वार्ड में एक नर्स ने मेरी पत्नी को चाटा भी मारा।

लोकश भियाने के नवजात के गुम होने के मामले में सुनवाई न होने पर पंचम की फेल में रहने वाले उनके नाते रिश्तेदार सहित करीब 40 से 50 लोग हॉस्पिटल में पहुंचे और उन्होंने हॉस्पिटल परिसर में हंगामा किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। परिजनों के मुताबिक यदि हॉस्पिटल प्रबंधन ने इस संबंध में जल्द से जल्द कोई कार्रवाई नहीं की तो मंगलवार को कलेक्टोरेट व एसपी ऑफिस में जनसुनवाई में भी शिकायत करने जाएंगे।

नवजात के हॉस्पिटल से चोरी होने की घटना के बाद संयोगितागंज पुलिस थाने का स्टॉफ भी सोमवार को पहुंचा और परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। मौके की पड़ताल करने सीएसपी संयोगितागंज पूर्ति तिवारी भी एमवायएच पहुंची। उन्होंने इस मामले में हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस की जांच पड़ताल जारी है। सीएसपी पूर्ति तिवारी के मुताबिक हमने सीसीटीवी फुटेज देखे है। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। महिला की मास्क पहना है और सिर कैप लगाई थी। ऐसे में हमारा प्रयास यह है कि सबसे पहले उस महिला को खोजा जाए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम