Site icon Yashbharat.com

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में नगर निगम ने हासिल किया छठवां स्थान निगमायुक्त  के कुशल मार्गदर्शन में 94.2 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का निराकरण कर ए ग्रेड में शामिल

IMG 20251120 WA0028

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में नगर निगम ने हासिल किया छठवां स्थान निगमायुक्त  के कुशल मार्गदर्शन में 94.2 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का निराकरण कर ए ग्रेड में शामि

कटनी  – सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में शनिवार को जारी प्रदेश स्तरीय ग्रेडिंग में नगर निगम कटनी ने प्रथम समूह के जिलों में ए ग्रेड के साथ छठवें अग्रणी नगर निगमों में शामिल होने की बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन में नगर निगम कटनी ने शिकायतों का निराकरण 94.2 वेटेज स्कोर के साथ कर यह सफलता हासिल किया है।

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने इस उपलब्धि हेतु निगम के सभी संबंधित अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते और अधिक संवेदनशीलता के साथ कारगर पहल करने की हिदायत दी है। जिले में नवंबर माह में प्राप्त कुल 512 शिकायतों में से 55.78 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया है।

उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा प्रत्येक माह सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के आधार पर ग्रेडिंग जारी की जाती है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या द्वारा सी एम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की, की गई निरंतर मॉनिटरिंग एवं दिए गए दिशा निर्देशन के परिणामस्वरूप ही अधिकारियों द्वारा माह नवंबर में प्राप्त कुल 512 शिकायतों का 55.78 फीसदी संतुष्टिपूर्ण निराकरण तथा 94.2 फीसदी कुल वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का निराकरण कर ए ग्रेड के साथ छठवां स्थान हासिल किया है।

Exit mobile version