Site icon Yashbharat.com

MP Weather News: 12 वर्ष में पहली बार भोपाल में अक्टूबर में ही ठंड शुरू

images 84

भोपाल  MP Weather News। मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल में इस बार ठंड ने अक्टूबर माह में ही दस्तक दे दी है। इस माह के पहले सप्ताह का औसत न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रिकार्ड हुआ है, जो 12 वर्ष में सबसे कम है।

अमूमन शहर में नवंबर माह में ठंड महसूस होती थी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि ठंड के सीजन में तापमान का गिरना पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता और हवा की दिशा पर निर्भर रहता है।

पश्चिमी विक्षोभ मानसून की विदाई होने पर ही उत्तर भारत में आते हैं, लेकिन इस बार अभी 15 दिन में एक के बाद एक कर पांच पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं।

इनके प्रभाव से पिछले दिनों हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी भी हुई थी। ठंड के मौसम के लिए हवा का पैटर्न उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी अनुकूल होता है। इस बार अक्टूबर की शुरुआत से ही उत्तर-पश्चिमी हवााएं चलने लगी हैं।

सितंबर माह के आखिरी सप्ताह के बाद कोई प्रभावी मानसूनी सिस्टम नहीं बना। इससे आसमान साफ रहा। वातावरण में नमी भी काफी कम हो गई।

इस वजह से ठंड ने समय से पूर्व दस्तक दे दी है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में न्यूनतम तापमान में भी रिकार्ड गिरावट होने की भी संभावना है।

Exit mobile version