Friday, May 15, 2026
Latest:
Latest

Mp Weather ठंड की बिदाई अभी नहीं हुई, फिर बादल हुए सक्रिय, बारिश की सम्भावना

Mp Weather ठंड की बिदाई अभी नहीं हुई। एक दिन पहले जबलपुर सम्भाग के कटनी जिले में देर शाम मौसम साफ होने के बाद ऐसा लग रहा था जैसा उसके बाद जोरदार ठंड पड़ेगी पर ऐसा नहीं हुआ। अभी बादलों का डेरा रहेगा साथ ही बारिश की भी सम्भावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हो रहा है। इस वजह से रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। उधर, 17 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के संकेत मिले हैं।

तीव्र आवृति वाली इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी होने की उम्मीद है। साथ ही वहां के मैदानी क्षेत्रों में वर्षा भी होगी। बादल छाने के कारण मध्य प्रदेश में भी रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद एक बार फिर वातावरण में ठंड बढ़ने लगेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम