Site icon Yashbharat.com

MP Weather Alert: मध्‍यप्रदेश में शीतलहर, कोहरा और कड़ाके की ठंड, IMD ने जारी कि‍या अलर्ट

thand cold sardi cohra

MP Weather Alert: मध्‍यप्रदेश में शीतलहर, कोहरा और कड़ाके की ठंड, IMD ने अलर्ट जारी कि‍या।उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड में कोल्‍उ वेव का सितम जारी है। आज सुबह कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। ठंड से राहत नहीं मिलती दिख रही है। हालांकि, सड़कों पर विजिबिलिटी बेहतर है. आज मौसम विभाग की तरफ से शीतलहर, कोल्ड डे और कुछ जगहों पर कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। आज का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो वही न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। मध्‍यप्रदेश के साथ साथ पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज रेड अलर्ट जारी किया गया।

अभी और सताएगा घना कोहरा

 

पूरे उत्तर भारत में अगले 2 दिन बहुत घने कोहरे और ठंड की संभावना है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के अधिकतर जगहों पर तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी और राजस्थान में तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री नीचे है.

कोहरे के साथ पॉल्यूशन की भी मार

आज दिल्ली का औसत एक्यूआई 338 है, प्रदूषण का स्तर 400 से कम होने की वजह से ग्रैप 3 को वापस ले लिया गया है. 18 जनवरी की शाम को CAQM ने ग्रैप 3 हटाया. आईएमडी के मुताबिक, पालम एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई है, वहीं रनवे पर विजिबिलिटी 600-1100 मीटर दर्ज की गई.

यूपी-पंजाब का क्या है हाल?

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार रात से 23 जनवरी की सुबह तक पश्चिम यूपी के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के वक्त बहुत घना कोहरा छा सकता है. जबकि आज उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. अगले 2 दिन पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

अगले 24 घंटे कैसा रह सकता है मौसम?

स्काईमेट वेटर रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, साउथ तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार में हल्की बारिश हो सकती है. बिहार, वेस्टर्न उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है.

Exit mobile version