MP Political News : “जब मैं चला जाऊंगा, तब बहुत याद आऊंगा”- CM शिवराज सिंह चौहान

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, जनता के बीच अधिक सक्रियता दिखा रहे हैं। उन्होंने कई जिलों की यात्रा की है और प्रत्येक जगह आम लोगों से सीधा संपर्क किया। हाल ही में भोपाल में उन्होंने अपनी कार से बाहर आकर आम जनता से मुलाकात की। शिवराज जी ने आज सीहोर जिले के लाड़कुई गाँव का दौरा किया, शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में  आयोजित कार्यक्रम में अपने आत्मविश्वास और अपने जनता प्रति समर्थन की भावना को प्रकट किया। MP Political News

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के ग्राम लाड़कुई और मरदानपुर में 200 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी, इस दौरान सीएम ने संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. वहीं अपने संबोधन के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि “ऐसा भैया मिलेगा नहीं जब मैं चला जाऊंगा. तब बहुत याद आऊंगा, सीएम के इस बयान के राजनीतिक गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं. सीएम शिवराज ने जब ये बयान दिया उस दौरान मंच पर मौजूद हर एक आदमी भौचक्का रह गया.

मैंने मध्यप्रदेश की राजनीति बदली है- CM शिवराज

सीएम शिवराज अपने संबोधन में कहा कि ऐसा भैया मिलेगा नहीं जब मैं चला जाऊंगा तब बहुत याद आऊंगा, मैंने राजनीति की परिभाषा बदल दी कांग्रेस का वर्षों अपने राज देखा है. कभी जनता के लिए ऐसी चिंता होती थी क्या? मैं सरकार नहीं परिवार चला रहा हूं. अगर मैं चला गया तो बहुत याद करोगे तुम लोग मुझे! मैंने मध्य प्रदेश की राजनीति बदली कभी आपने ऐसा सोचा था कि बहनों के खाते में हर महीने पैसा आएगा. यह एक क्रांति है जिसे 1000 से शुरू किया धीरे-धीरे 3000 तक इसे ले जाऊंगा.

चौहान जी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता उन्हें सपने में देखकर चिल्लाते हैं और उन्हें बुरी तरह हराना है। उन्होंने जनता से बीजेपी को जिताने के लिए संकल्प लेने की अपील की। MP Political News

इस दौरान, मुख्यमंत्री ने लाड़कुई और मरदानपुर में 200 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की घोषणा भी की।

Exit mobile version