Monday, May 25, 2026
Latest:
Latest

तो जनता ने मामा…मामा… के नारे लगाए, भैरुंदा में फिर भावुक हुए MP सीएम शिवराज

MP Election 2023 तो जनता ने मामा…मामा… के नारे लगाए, भैरुंदा में MP सीएम शिवराज  फिर इमोशनल हो गए। मालूम हो कि उज्जैन में महाकाल लोक के बनने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ गई है। सलकनपुर में देवी लोक के निर्माण का कार्य चल रहा है।

इसके साथ ही जामसांवली में हनुमान लोक, ओरछा में राजाराम लोक, चित्रकूट में वनवासी राम लोक, अमरकंटक में नर्मदा लोक, खंडवा में आदि शंकराचार्य लोक सहित अनेक स्थानों पर भव्य लोक का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ी अपने धर्म और संस्कृति के बारे में जान सके।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भैरुंदा के सातदेव में कही। इस बीच मुख्यमंत्री ने जनता से पूछ लिया कि मैं चुनाव लडूं या न लडूं। तो जनता ने मामा…मामा… के नारे लगाए।

 

ये दूसरा मौका था जब सीएम शिवराजसिंह चौहान अपनों के बीच भावुक हुए। इससे पहले वो अपनी विधानसभा क्षेत्र के लाड़कुई में यह कहते हुए भावुक हो गए थे कि मैं चला जाऊंगा तो याद तो बहुत आऊंगा।

मुख्यमंत्री ने भैरुंदा जनपद के ग्राम सातदेव स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में भूमि पूजन कार्यक्रम में कही। उन्होंने सातदेव के पातालेश्वर महादेव मंदिर सहित बुदनी विधानसभा क्षेत्र में 19 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत के 17 मंदिरों के निर्माण व विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम