Site icon Yashbharat.com

MP Election: PM मोदी की कांग्रेस को चुनौती, कहा-‘आओ हो जाए मुकाबला’

pm modi mirzapur 2018715 101936 15 07 2018

शहडोल: PM नरेंद्र मोदी ने MP Election 2018 के चुनाव प्रचार के दौरान गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोला। वहीं उन्होंने कांग्रेस को मुकाबले का चैलेंज भी दिया है। पीएम ने कहा कि ‘आओ हो जाए मुकाबला कि एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने और पिछले चार साल में एक चायवाले प्रधानमंत्री ने देश को क्या दिया है’। प्रधानमंत्री शुक्रवार को शहडोल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, ‘कांग्रेस के नेता जा-जाकर भड़का रहे हैं कि शिवराज ने ये नहीं किया, शिवराज जी ने वो नहीं किया। इनसे एक सवाल पूछा जाना चाहिए कि नहीं?. तो कांग्रेस वाले जब आएं तो पूछना कि 55 साल आपने सरकार चलाई थी, क्या आप सड़क बना कर गए थे और शिवराज जी ने आकर उखाड़ फेंकी हैं?। ये सड़क-स्कूल क्या आप 55 साल में बनाकर गए थे जो शिवराज जी ने आकर तोड़ दिए। तो जो काम उन्होंने नहीं किया, हमें पूछ रहे हैं क्यों नहीं हुआ।’

Exit mobile version