FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

MP Election: लोक-लुभावन वचन पत्र के कारण अब BJP जल्द जारी कर सकती है अपना दृष्टि पत्र

भोपाल: कांग्रेस के लोक-लुभावन वचन पत्र के बाद अब बीजेपी भी अपने दृष्टि पत्र में संसोधन करने जा रही है। सूत्रों से पता चला है कि, कांग्रेस के चुनावी वचन पत्र को पढ़ने के बाद भाजपा ने एक टीम बनाई है। इस टीम से जरूरी सुझाव लिए जाएंगे और बीजेपी इन्हें अपने दृष्टि पत्र में शामिल कर सकती है।

कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में किसानों के कर्ज माफ, युवाओं के लिए रोजगार, फ्री लैपटॉप, महिलाओं, व्यापारियों और गरीबों से लेकर हर वर्ग के व्यक्ति को शामिल किया है। कांग्रेस के इस लोक-लुभावन वचन पत्र के कारण ही अब बीजेपी ने भी अपने दृष्टि पत्र में बदलाव करने का फैसला किया है।

बता दें कि बीजेपी की दृष्टि पत्र समिति ने घोषणा पत्र का प्रारूप एक महीने ही प्रदेश नेतृत्व को सौंप चुकी है। सूत्रों से पता चला है कि, बीजेपी अपना दृष्टिपत्र इसी हफ्ते जारी कर सकती है।

Leave a Reply

Back to top button