Site icon Yashbharat.com

MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को बनाया चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक

narendra-tomar

MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को बनाया चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजकम। ध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जोश-शोर से तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है। चुनाव के लिए के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौपी गई है।

नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की शनिवार से फिर बैठक होगी। वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए फार्मेट पर विचार करेंगे। बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहेंगे। घोषणा पत्र समिति, चुनाव प्रबंधन समिति, चुनाव अभियान समिति सहित विभिन्न समितियों के गठन पर दिग्गज नेताओं ने विचार कर सभी नेताओं के साथ समन्वय बनाते हुए सूची तैयार की है। विजय संकल्प अभियान को लेकर भी भाजपा नेताओं ने इसकी रूपरेखा पर विचार किया है। अब शनिवार की बैठक में समितियों और विजय संकल्प अभियान पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

Exit mobile version