Friday, May 15, 2026
Latest:
LatestPoliticsमध्यप्रदेशविधानसभा चुनाव 2018

BJP 2nd List शीर्ष नेता पिछले चुनाव और उपचुनाव में पार्टी के पराजित प्रत्याशियों से अलग-अलग बात करेंगे

BJP 2nd List भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के शीर्ष नेता आज विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर मंथन करेंगे। इस दौरान वह पिछले चुनाव और उपचुनाव में पार्टी के पराजित प्रत्याशियों से भी अलग-अलग बात कर मैदानी स्थिति और कांग्रेस की तैयारियों के बारे में जानेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बन जाएगी।

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित भाजपा के दिग्गज नेता शुक्रवार को भोपाल में बैठक करेंगे। वह चुनाव की तैयारियों के संबंध में प्रदेश पदाधिकारियों से बात करेंगे।

इसमें शामिल होने के लिए भूपेंद्र यादव और प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी अश्वनी वैष्णव गुरुवार को भोपाल पहुंच चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार शाम को आएंगे। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भी पहुंचने की उम्मीद है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम