Site icon Yashbharat.com

MP College Exam News मई में होगी कॉलेज की परीक्षाएं, ऑफलाइन देना होगा पेपर

Mp-12th-exam-yashbharat-exam-news

Mp-12th-exam-yashbharat-exam-news

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते मध्य प्रदेश (MP) के उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) ने कॉलेज छात्रों (College Student) को लेकर बड़ा फैसला लिया है।अप्रैल में आयोजित होने वाली सभी प्रकार की परीक्षाएं (Exam 2021) अब मई में प्रारंभ होगी। इसके साथ ही गृह विभाग(Home department) , स्वास्थ्य विभाग मध्यप्रदेश शासन (MP government) द्वारा कोविड-19 के संबंध में जारी निर्देशों का पालन करते हुए सभी महाविद्यालयों (College) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव (Higher Education Minister Dr. Mohan Yadav) ने बताया कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि स्नातक अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं (College Exam) परीक्षार्थियों की भौतिक रूप से परीक्षा केन्द्रों में उपस्थिति के साथ मई 2021 में संचालित होगी।

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने बताया कि  स्नातक प्रथम एवं​ द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं ओपन बुक पद्धति (Open book system) से जून 2021 में आयोजित की जाएगी। जिसमें परीक्षार्थी  अपने निवास में ही रहकर परीक्षा देंगे तथा निकट के निर्धारित संग्रहण केंद्र में उत्तर पुस्तिका जमा करेंगे।

Exit mobile version