MP: CM ने सरेआम मंत्री Jitu Patwari को लगाई फटकार

kamalnath 1466022821

इंदौर। महू में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सीएम कमलनाथ मंत्री जीतू पटवारी को सरेआम फटकार लगाते दिख रहे हैं। मीडिया के सामने जैसे ही सीएम सभी को आंबेडकर जंयती की बधाई देते हैं, तभी मंत्री जीतू पटवारी मीडियाकर्मियों के माइक पकड़कर कुछ बोलने लगते हैं। इसके बाद कमलनाथ नाराज होकर उनसे कहते हैं, तुम ही बोल लो, मैं यहां से चले जाता हूं। इसके बाद मंत्री उन्हें रोककर मनाते हुए नजर आते हैं फिर कमलनाथ रूककर फिर मीडिया से बात करते हैं। चंद सेकेंड के इस वीडियो में सीएम का गुस्सा साफ नजर आ रहा है।

Leave a Reply