भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल मंत्रिमंडल का गठन करेंगे। माना जा रहा है कि अभी 5 से 7 मंत्री बनाए जा सकते हैं। राजभवन ने इस संबंध में तैयारी आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को सुबह 11 बजे नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, कमल पटेल और मीना सिंह शपथ लेना तय है । अंतिम समय मे 2 नाम जुड़ सकते हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह शिवराज मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि अभी मंत्रिमंडल का स्वरूप काफी छोटा होगा। मध्य प्रदेश में तीन मई को लॉक डाउन की समाप्ति के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।
बताया जाता है कि समारोह के लिए राजभवन ने तैयारी शुरू कर दी है। आमंत्रण पत्र बनाने का काम शुरू होने जा रहा है।

