Site icon Yashbharat.com

MP Board Exam Big Update 12वीं के भौतिकी विषय में पांच, हिंदी में एक और 10वीं कक्षा के हिंदी विषय में दो अंक बोनस मिलेंगे

images 24

MP Board 10th 12th Exam गलत प्रश्न मामले में बड़ा फैसला लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को तीन विषयों में बोनस अंक दिए जाएंगे। 12वीं कक्षा के भौतिकी विषय में पांच अंक, हिंदी में एक अंक और 10वीं कक्षा के हिंदी विषय में दो अंक बोनस मिलेंगे।

12वीं में भौतिकी विषय में एक बहुविकल्पीय सवाल में चार विकल्प में से एक सही होना था तो दो सही दे दिए गए थे। वहीं दो अंक का सत्य व असत्य वाला सवाल पाठ्यक्रम से बाहर का था और दो अंक का एक सवाल ब्लूप्रिंट से बाहर का था। इसी तरह हिंदी विषय में एक अंक का सवाल ब्लू प्रिंट में उल्लेखित नहीं था।

ये अंक पाठ्यक्रम और ब्लू प्रिंट से बाहर से पूछे गए प्रश्नों पर दिए जाएंगे। इसका निर्णय माशिम में सोमवार को हुई अकादमिक विशेषज्ञों की बैठक में लिया है। उल्लेखनीय है कि मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा एक मार्च से शुरू हुई है। इसमें 12वीं भौतिकी, हिंदी और 10वीं हिंदी में कुछ सवाल गलत पूछे गए तो कुछ पाठ्यक्रम से बाहर के पूछे गए।

10th exam में ऐसे हुई थी गलती

10वीं हिंदी में दो अंक के सवाल में कवि के नाम का उल्लेख नहीं किया गया था। मंडल ने निर्णय लिया है कि अगर कोई भी विद्यार्थी किसी भी कवि का नाम लिखेगा तो उसे दो अंक बोनस के दिए जाएंगे।
Exit mobile version