Wednesday, May 13, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई ने जारी की बोर्ड परीक्षा के लिए 16 मुख्य विषयों का प्रैक्टिस सेट, स्‍टूडेंट ऐसे करें तैयारी

CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई ने जारी की बोर्ड परीक्षा के लिए 16 मुख्य विषयों का प्रैक्टिस सेट, स्‍टूडेंट ऐसे करें तैयारी   केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए नयी शैली के सवाल का प्रैक्टिस सेट जारी किया है। इसके साथ संबंधित विषय की मार्किंग स्कीम भी जारी की गई है। इससे छात्रों को यह समझने में मदद मिलेगी कि किस सवाल का उत्तर कैसे देने से अंक सटीक आएंगे। हर सवाल के जवाब के लिए सिलसिलेवार अंक की जानकारी भी दी गई है।

हुए हैं कई बदलाव

बता दें कि वर्ष 2024 की परीक्षा में कई बदलाव हुए है। प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रश्न से लेकर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न की संख्या बढ़ाई गयी है। हर सेक्शन में क्षमता आधारित प्रश्न रहेगें। इन प्रश्नों को छात्रों को समझने के लिए बोर्ड ने पहली बार 16 मुख्य विषयों का प्रैक्टिस सेट निकाला है। इसमें स्किल विषय को शामिल नहीं किया गया है। अब तक बोर्ड प्रश्न पत्र बैंक और सैंपल पेपर निकालता था।

प्रश्न पत्र पर रहेगा जी-20 का लोगो

वर्ष 2024 की परीक्षा में सभी विषयों के प्रश्न पत्र के हर पृष्ठ पर जी-20 का लोगो भी अंकित होगा। इसके अलावा प्रश्न पत्र को थोड़ा कलरफुल भी बनाया गया है। हर प्रश्न की संख्या को अलग रंग दिया जाएगा ताकि छात्र-छात्राओं को सवाल अच्छे से दिखाई दे। दो प्रश्नों के बीच दो से तीन लाइन का गैप भी रखा गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम