MP Board Exam 2024: 5 फरवरी से 5 मार्च तक मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर लगभग 89 हजार परीक्षार्थी देंगे इग्जाम
MP Board Exam 2024: 5 फरवरी से 5 मार्च तक मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर लगभग 89 हजार परीक्षार्थी देंगे इग्जाम
MP Board Exam 2024: 5 फरवरी से 5 मार्च तक मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर लगभग 89 हजार परीक्षार्थी इग्जाम देंगे । माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से 5 मार्च तक होंगी। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर इस बार 137 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इनमें 88 हजार 566 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पिछले साल की तरह इस बार भी शिक्षा विभाग ने 137 केंद्र में से कई केंद्र निजी स्कूलों को बना दिए हैं।
इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में 49 हजार 415 और 12वीं में 39 हजार 151 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने बताया कि सभी स्कूलों में कोर्स पूरा हो चुका है। अब विद्यार्थियों को जिन चेप्टर में दिक्कत आ रही है, उन्हें दूर किया जा रहा है। टेस्ट भी लिए जा रहे हैं।
हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड परीक्षा केंद्र को लेकर लापरवाही बरती गई है। पर्याप्त सरकारी स्कूल भवन होने के बाद भी विभाग द्वारा 137 परीक्षा केंद्र में से 53 केंद्र निजी स्कूल भवन में बनाए गए हैं। वहीं 12 केंद्र अनुदान प्राप्त स्कूलों को बनाया गया है। परीक्षार्थियों को अब तक प्रवेश पत्र भी नहीं मिले हैं।