Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

MP Board Exam 2023-24 माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के प्रवेश पत्र जारी किए, ऐसे करें डाउनलोड

MP Board Exam 2023-24 अब एग्जाम टाइम आ गया है। एमपी में कक्षा 10वीं एवं 12वीं कक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट अपना एडमिट कार्ड स्कूल की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार एडमिट कार्ड में क्यूआर कोड डाला है। इससे मोबाइल स्कैनर से स्कैन करने के बाद असली परीक्षार्थी का पूरा बायोडाटा सामने आ जाएगा।

रोल नंबर पर क्यूआर कोड लगा होने से परीक्षा में फर्जी विद्यार्थियों के बैठने की संभावना भी खत्म हो जाएगी। दसवीं की परीक्षाएं पांच और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू हो रही हैं। ऐसे करें डाउनलोड डाउनलोड करने के लिए स्कूलों को लॉग-इन करना होगा। स्कूलों द्वारा आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके स्टूडेंट्स को वितरित किया जाएगा।

नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 10 को

जवाहर नवोदय स्कूल में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 10 फरवरी को होगी। परीक्षा का समय सुबह 11 से 2 बजे तक रहेगा। परीक्षा का आयोजन केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा किया जाएगी। भोपाल में इस परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। सीबीएसई ने परीक्षा पैटर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र द्विभाषीय होगा और उत्तर ओएमआर शीट में अंकित करने होंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Comments are closed.