MP Board Exam: एमपी बोर्ड के छात्रों के लिए जरूरी खबर, बदल गया है परीक्षा पैटर्न

MP Board Exam। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के पैर्टन में विशेष बदलाव किया है। पहले जहां बोर्ड परीक्षा में छात्रों को कॉपियों में ही सभी प्रश्नों के जवाब लिखना होते थे। इस बार छात्रों को परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट दी जाएगी।

इसमें छात्रों को बहु वैकल्पिक प्रश्नों के जवाब लिखना होंगे। इस बार हर विषय के प्रश्न पत्र में छात्रों का प्रश्न पत्र तीन श्रेणी में बंटा हुआ होगा। इसमें पहली श्रेणी वस्तुनिष्ठ प्रश्न (बहु वैकल्पिक प्रश्न) का होगा।

इसके बाद दूसरी श्रेणी में विषय परक व तीसरी में विश्लेषणात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। छात्रों को परीक्षा में 50 प्रश्न हल करने को दिए जाएंगे। परीक्षा में लिखने के लिए कॉपियां तो मिलेगी ।

इसके साथ ही 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को आधा घंटे में हल कर ओएमआर शीट पर विकल्प को टिक करना होगा। इसके पश्चात छात्रों को उत्तर पुस्तिका दी जाएगी ।

जिसमें 20 प्रश्नों के निश्चित शब्द सीमा में हल करना होगा। इस मुद्दे पर हाल ही में माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया ने निर्देश जारी किए हैं।

परीक्षा के पैटर्न में यह बदलाव इस वजह से किया जा रहा है ताकि परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द जारी हो सके।

ओएमआर शीट भोपाल में जचेंगी, कॉपियां स्थानीय स्तर पर

बोर्ड परीक्षा में छात्रों द्वारा भरी जाने वाली ओएमआर शीट को जांचने के लिए भोपाल भेजा जाएगा। इसके अलावा इस बार बोर्ड की कॉपियां जांचने के लिए अन्य जिलों को नहीं भेजी जाएंगी। इस वर्ष इंदौर जिले में बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों की कॉपियां इंदौर में ही जांची जाएंगी।

 

 

 

Exit mobile version