Site icon Yashbharat.com

MP Board 10th Result 2021: करियर को ध्यान में रखकर करें विषय का चुनाव

online-class

online-class

रिपोर्टर)। कक्षा दसवीं के नतीजे आज शाम घोषित किए जा रहे हैं। परिणाम को देखने के बाद ही बच्चे अपने लिए सही विषय का चुनाव करते हैं, लेकिन नया शिक्षण सत्र शुरू हो चुका है। ज्यादातर बच्चों ने अपने करियर को ध्यान में रखते हुए विषय का चुनाव कर भी लिया है। इस बार बोर्ड परीक्षा नहीं हुई, बच्चों की अर्धवार्षिक और प्री बोर्ड परीक्षा के आधार पर मूल्यांकन होना है। जिन बच्चों ने अपने लिए विषय का चुनाव कर लिया है, वे हो सकता है नतीजे देखने के बाद एक बार फिर विषय को लेकर पुर्नविचार करें और अपना विषय बदल लें। इस पर विद्यार्थियों को ध्यान रखना होगा कि वे जो भी विषय चुनें। उस पर उनकी रुचि शामिल हो। किसी दोस्त या परिवार के सदस्यों के कहने पर विषय का चुनाव न करें। आपके इस निर्णय पर ही आपका करियर निर्भर करता है। विषय के बारे में विचार करने से पहले यह देख लें कि आपके अंक कैसे हैं।

अलग-अलग विषय, अलग-अलग करियर संभावनाएं-

मैथ्य यानी गणित- ये आपके लिए ढेर सारे रास्ते खोलता है। मैथ्स ग्रुप में फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स, हिन्दी, अंग्रेजी विषय में पढ़ाई होती है। 12वीं के बाद इंजीनियरिंग तो मुख्य करियर विकल्प है ही, इसके साथ ही स्टेटिस्टिशियन, साइंटिस्ट, साइंस स्पेशलिस्ट्स(विभिन्न क्षेत्रों में), डिफेंस(सभी सेनाओं के लिए), जियोलॉजी, एरोनॉटिकल्स, रिमोट सेंसिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन में भी करियर के बारे में सोच सकते हैं।

बायोलॉजी –

ये विज्ञान में हाथ आजमाने की हसरत रखने वालों के लिए बेस्ट विषय है। बायोलॉजी ग्रुप में फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, हिन्दी और अंग्रेजी विषय होते हैं। बायोलॉजी, डॉक्टर(एलोपैथी, होम्योपैथी या आयुर्वेद) और हेल्थ सर्विसेज में आपके लिए करियर के दरवाजे खोलती है। इसके अलावा नेचरोपैथी, फिजियोथेरेपी, डेंटिस्ट, पैरामेडिकल और नर्सिंग फील्ड, स्पीच पैथोलॉजिस्ट, बायो टेक, फार्मेसी, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, हेल्थ इन्वायरमेंट, बायो केमेस्ट्री, केमिकल, जियोग्राफी, डिफेंस, क्रिएटर, रिसर्चर, कार्टोग्राफर, साइंटिस्ट और टीचर भी बन सकते हैं।

कॉमर्स और आर्ट में भी हैं कई बेहतर विकल्प

कॉमर्स और आर्ट में भी कई बेहतर विकल्प मौजूद है। सिविल सर्विसेज को लेकर विद्यार्थियों में खास उत्साह है। इसमें जाने के लिए भी यह विषय अच्छे हैं। जो आपको आगे के लिए तैयार करते हैं।

Exit mobile version